शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- भीषण ठंड को देखते हुए समाजसेवी ठाकुर उपेंद्र सिंह ने हाजीपुर गांव में कैंप लगाकर निराश्रितों एवं दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। उपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण, सुरेश कुमार, छोटेलाल, नन्हे आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...