हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर । निज संवाददाता शहरवासियों के साथ-साथ गांवों से शहर आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों और चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष पहल शुरू कर दी है। यानि अब बहुत जल्द ही शहर के सभी व्यवस्तम इलाकों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। वहीं अब हर दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को स्वत: मुक्ति मिल जाएगी। मंगलवार को नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हाजीपुर के एसडीओ रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाजीपुर शहर के प्रमुख चौक गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक, कचहरी रोड एवं रामाशीष चौक से पासवान चौक और जंदाहा रोड से अतिक्रमण हटाने और इन सड़कों पर लगने वाले जाम और राहगीरों के परेशानियों के निदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। वहीं या...