हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता सदर प्रखंड अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्लियाचक में आयोजित ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लील नृत्य के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। विद्यालय के प्राधानाध्यापक सुनील रंजन वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले मे शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर सख्त रुख के बाद इस पर कार्रवाई की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि विद्यालय परिसर में शैक्षणिक मर्यादा के विपरीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी,किंतु उपलब्ध कराए गए जवाब को असंतोषजनक पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करते हुए उन्हें तत्काल...