बांदा, मई 11 -- बांदा। भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की विशेष अदालत में सोमवार को महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार समेत पांचों आरोपियों को हाजिर होना था, लेकिन सिपाही समेत तीन आरोपी ही अदालत पहुंचे। अधिवक्ता एके सिंह सेंगर ने बर्खास्त एसपी की तरफ से कोर्ट में हाजिरी माफी लगाई। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से अवैध धन उगाही के मामले में सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की विशेष अदालत में सुनवाई होनी थी। आरोपी महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार, पूर्व कबरई थानाध्यक्ष, सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला को अदालत में हाजिर होना था। इसके लिए अदालत में पूरे दिन गहमागहमी रही। दोपहर एक बजे सुनवाई शुरू हुई। इस द...