हाजिर नहीं हुए निकहत व विधायक अब्बास, अगली सुनवाई 30 को
बांदा, जुलाई 15 -- बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की कथित अवैध मुलाकात मामले में बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विधायक अब्बास, निकहत व उनके चालक की ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। वहीं जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, शहबाज अदालत में पेश हुए। कैंटीन संचालक के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने मुवक्विल को बेगुनाह बताया। वहीं मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी। 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापेमारी में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.