जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत अनुपस्थित डॉक्टरों को फटकार लगाई। इस दौरान सीएमओ ने कोविड तथा टीबी रजिस्टर, प्रयोगशाला, दवा भंडारण कक्ष, जननी सुरक्षा केंद्र तथा ओपीडी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की न मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष जायसवाल को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए और स्वच्छता के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्र...