मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूलों में कर्मियों को हाजिरी बनाने के लिए अब केवल 30 मिनट का समय मिलेगा। इसके लिए ई-शिक्षा कोष एप से हाजिरी बनाने में बदलाव किया गया है। दूरी के साथ ही समय भी निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार से नए तरीके से हाजिरी बनेगी। हेडमास्टर को 6.15 से 6.45 बजे तक तो शिक्षकों को 6.30 से 7 बजे तक हाजिरी बना लेनी होगी। यह भी पढ़ें- बेस्ट ऐप से जिले के सरकारी स्कूलों की होगी मॉनिटरिंगशिक्षकों की शिकायतें शिक्षकों ने बताया कि उन्हें ई-शिक्षा कोष का नया वर्जन एप डाउनलोड करने को कहा गया है। सभी को 30 मिनट का ही समय मिलेगा, इसके बाद हाजिरी एप ऑटोमेटिक लॉक हो जाएगा। हालांकि, अलग-अलग प्रखंडों के शिक्षकों ने इसको लेकर आपत्ति जताई है। कई शिक्षकों ने कहा कि सुबह के समय स्कूल पहुंचने की आपाधापी रहती है।...