बगहा, जुलाई 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी विद्यालयों में हाजिरी बनाकर घंटों विद्यालय से बाहर रहने वाले शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों पर अब शिक्षा विभाग में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे शिक्षकों पर अब जिला शिक्षा कार्यालय की पैनी नजर रहेगी। अब संदिग्ध शिक्षकों की माहवार ऑनलाइन हाजिरी का प्रिंट निकालकर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी। इस तरह की शिकायतें लगातार मिलने के बाद नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति की विशेष निगरानी के लिए अनुमंडलवार टीम गठित कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि कई विद्यालयों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ शिक्षक एवं प्रधानाध...