रांची, मार्च 21 -- रांची। अपर न्यायायुक्त एमके सिंह की अदालत ने पूर्व में जमानत रद्द होने के बाद जेल काट रहे आरोपी शाहिल सिंह उर्फ टैंगेंट को दोबारा राहत प्रदान कर दी है। कोर्ट में हाजिरी नहीं देने पर अदालत ने पिछले साल जमानत रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी 13 मार्च को सरेंडर किया था, तब से जेल में था। अदालत ने हर तारीख को उपस्थिति की शर्त पर दूसरी बार जमानत प्रदान की। मामला सदर थाना कांड संख्या 383/2023 से जुड़ा है। आरोपी डकैती की योजना बनाने और अवैध हथियार रखने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...