भभुआ, सितम्बर 4 -- डीएम के निर्देश पर जांच टीम गठित, ड्यूटी में रहे तीन गृह रक्षकों को तत्काल हटाया गया शुक्रवार को उत्पाद विभाग ने 358.350 लीटर शराब संग हरियाणा के दीपक को पकड़ा था (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के उत्पाद विभाग के हाजत से एक आरोपित शुक्रवार को फरार हो गया। मामले में ड्यूटी पर तैनात तीन गृह रक्षकों को हटा दिया गया। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मामले की गहन जांच आरोपित के हाजत से फरार होने की सूचना पर डीएम कुमार अनुराग ने उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार को पूरे मामले की गहन जांच कर दोषी पाए जाने वाले सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर उत्पाद अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात कर्मियो...