जहानाबाद, जुलाई 15 -- अरवल निज संवाददाता। उत्पाद थाने के हाजत में हैबतपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ टुनटुन कुशवाहा की मृत्यु के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और जदयू के प्रदेश सचिव सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा है कि इस मामले में अगर कोई व्यक्ति राजनीतिक करने की कोशिश करता है तो वह बिल्कुल गलत है। इस मामले में प्रशासन अपना काम कर रहा है। परिजन के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है एवं सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी भी घटना में जो दोषी पाए जाते हैं, वैसे दोषी पर हर हाल मे कानूनी कार्रवाई होती है। यह भी पढ़ें- हाजत में आरोपी की मौत के मामले की होगी न्यायिक जांच यह भी पढ़ें- कस...