जहानाबाद, जुलाई 16 -- अरवल, निज संवाददाता। स्थानीय डॉ. बी.आर. अंबेडकर वाचनालय में अरवल विकास मंच की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से उत्पाद विभाग की हाजत में हैबतपुर निवासी अनिल सिंह उर्फ टुनटुन महतो की कथित पिटाई से हुई मौत के मामले पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हाजत में मौत के मामले में गिरफ्तारी व मुआवजे की मांगबैठक का उद्देश्य वक्ताओं ने इसे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया। ​बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वलिदाद लॉक के पास से उत्पाद विभाग द्वारा अनिल सिंह समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि हाजत में बर्बर पिटाई के कारण अनिल सिंह की मौत हो गई। उनके शरीर और आंख पर चोट के गंभीर निशान हैं। सीने में दर्द की शिकायत के बावजूद इलाज मुहैया कराने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai New...