अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- महरुआ। अहिरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दल्लापुर में मंगलवार की रात्रि में दबंगों ने हाकी व डंडे से पिटाई कर प्रदीप पाल को लहूलुहान कर दिए। घटना मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे की है। प्रदीप घर से बाहर निकला था कि सूरज पाल व उसके परिवार के लोग उसे बुलाए और हमला कर दिए। पिटाई से प्रदीप का हाथ टूट गया। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर थाने दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करा कर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ने बताया कि अभियुक्त खुले आम घूम रहे हैं, जिससे भय व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.