लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- रजागंज। स्कोर वेल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हाउस बोर्ड सजावट प्रतियोगिता में एयर हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अर्थ हाउस को द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की थीम पर अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक बोर्ड तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य लवकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में फायर अर्थ वाटर और एयर हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पुराने समाचार पत्र कार्डबोर्ड कपड़े के टुकड़े बोतल के ढक्कन आइसक्रीम स्टिक और रंगीन कागज जैसी अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल कर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। इनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ रक्षाबंधन के महत्व और स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया गया...