मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- बुढ़ाना। नगर पंचायत द्वारा स्वकर निर्धारण प्रणाली से मकानों व दुकानों पर टैक्स में की गई कई गुना वृद्धि का नागरिकों ने विरोध किया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर टैक्स वृद्धि वापस कराने की मांग की है। कस्बा निवासी एहतशाम सिद्दीकी एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत बुढाना में स्वकर निर्धारण प्रणाली को लागू कर दिया गया है। इस स्वकर निर्धारण प्रणाली को लागू करने हेतु राज्य सरकार द्वारा गजट का बिन्दुवार पालन नही किया गया। जिसकी वजह से कस्बा वासियों पर अनाप शनाप टैक्स भेजा व वसूला जा रहा है। जिससे कस्बा वासियों में रोष है। यदि कस्बे की जनता को न्याय नही मिलता है, तो इस सम्बन्ध में न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी। परीक्षण उपरान्त ही नगर पंचायत द्वारा स्वकर निर्धारण प्रणाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.