अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़। नगर निगम हाउस टैक्स जमा कराने वालों को 12 से 15 फीसदी छूट दे रहा है। करदाता इसका लाभ उठा सकते हैं। अगले सवा दो मह तक छूट चलेगी। मैनुअल पर 12 व ऑनलाइन पर 15 फीसदी छूट मिलेगी। किसी को बिल में परेशानी है तो आपत्ति दाखिल कर समस्या का निराकरण करा सकता है। 28 मई को सर्किट हाउस में मोबाइल कोर्ट लगेगीअलीगढ़।दिव्यांगजन की समस्या के निवारण को 28 मई को सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। दिव्यांगजन कार्यक्रम में आकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...