मेरठ, मार्च 24 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्य कर अधिकारी शिवकुमार गौतम से उनके कार्यालय में मिला। पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर की गई कार्रवाई के संबंध में घेराव कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बिलों के सुधार हेतु प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही एक लाख से कम की रिकवरी पर किसी भी प्रकार की सीलिंग कार्रवाई नहीं की जाएगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार हाउस टैक्स के नाम पर आम जनता का शोषण किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। काफी हंगामे के बाद मुख्य कर अधिकारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल...