अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हाउस टैक्स की वसूली को लेकर नगर निगम इस बार शुरूआत से ही प्लान तैयार करेगा। नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत होने के बाद नगर निगम इस पर मंथन कर रहा है। नए वित्तीय वर्ष में करदाताओं तक शतप्रतिशत बिल वितरण, ऑनलाइन बिलिंग के मैसेज पहुंचाने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। नगर निगम संपत्तिकर विभाग ने एक लाख से अधिक मोबाइल नंबर एकत्रित किए हैं, जिससे हाउस टैक्स संबंधित मैसेज व वाट्सएप पर सूचनाएं दी जा रही हैं। नगर निगम जोनवार अधिक से अधिक राजस्व वसूली करने के लिए अभी से तैयारी में है। बिलिंग पर सबसे अधिक फोकस है। बिल नहीं मिले इसको लेकर अधिकांश मामलों में शिकायत रहती है। इसके अलावा आपत्तियों के निस्तारण तय समय में हो ताकि लोगों को कर जमा करने का मौका मिल सके। आपत्तियों के आवेदन लटकने से बड़ी संख्या म...