मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 'संभव कार्यक्रम' के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान आई कुल 24 शिकायतों में से ज्यादातर मामले हाउस टैक्स, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, नाला सफाई कार्य करने, नाली मरम्मत-पटिया रखने, जलनिकासी, स्ट्रीटलाइट से जुड़े रहे। इनमें से मौके पर सात मामले का निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगरवासियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए शिकायतकता...