रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य और स्वरोजगार के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।मेयर ने नगर निगम निजी कंपनियों के सहयोग से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की तर्ज पर कुमाऊं का एक नया ब्रांड तैयार करने की घोषणा की। इसके तहत महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रोफेशनल पैकेजिंग कर उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। मेयर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और 'लखपति दीदी' जैसी पहल से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम में नारी शक्ति समूह की अध्यक्ष रेनू शर्मा, सचिव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.