दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली और गाजियाबाद के कई ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। यहां रियल एस्टेट से जुड़े डेवलपर और कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। लखनऊ जोनल ऑफिस की ईडी टीम ने पीएमएलए के तहत यह ऐक्शन लिया है। ईडी ने छापा श्रस्थ प्रॉपबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर संदीप सिंह और सेवा सुरक्षा सहकारी आवसा समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में मारा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...