बदायूं, मई 23 -- मकान सूचीकरण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए शहर में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। इसमें शहर के अलावा जिले भर में प्रगणक एवं सुपरवाइजर लगाये हैं। इनकी मॉनीट्रिंग को अधिकारी लगाये गये हैं और जनगणना सेल खोला गया है। इसके लिये शहर को 350 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कार्य की सटीकता और गति बनाए रखने के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर एक प्रगणक की तैनाती की गई है। प्रगणकों के कार्यों की मॉनिटरिंग और सुदृढ़ निगरानी के लिए कुल 59 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो फील्ड में दिशा-निर्देश देंगे। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का शुभारंभ क्षेत्रवार तैनाती की बात करें तो उझानी नगर में विशेष ध्यान दिया गया है, जहां 105 प्रगणकों के साथ 11 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। वहीं, कछल...