बलरामपुर, फरवरी 18 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। गोरखपुर-शामली हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के 52 गांवों की खसरा सूची जारी कर दी गई है। इससे पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना ने दो माह पहले इन गांवों की सूची जारी करते हुए संबंधित भूमि के विक्रय पर रोक लगा दी थी, लेकिन खसरा नंबर घोषित न होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उतरौला तहसील क्षेत्र के इन 52 गांवों के किसानों ने खसरा विवरण स्पष्ट करने की मांग उठाई थी। किसानों की समस्या को देखते हुए अब संबंधित खसरा नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। हालांकि अधिग्रहण में शामिल खसरा नंबरों की सूची जारी होने के बावजूद शेष भूमि के विक्रय पर लगी रोक हटाने का आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। इससे उन किसानों को परेशानी हो रही है जिनकी जमीन अधिग्रहण में शामिल नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.