बलरामपुर, जनवरी 30 -- उतरौला, संवाददाता। गोरखपुर-शामली प्रस्तावित हाई स्पीड सिक्स लेन कॉरिडोर के निर्माण को लेकर तहसील उतरौला के लगभग 50 गांवों की जमीनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 16 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत इन गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। हालांकि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक अधिग्रहण योग्य गाटों का स्पष्ट चिन्हांकन सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसके चलते पूरे गांवों की जमीनों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध जैसा माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि फरवरी माह में विवाह का सीजन शुरू हो चुका है और कई परिवार बहन-बेटियों की शादी के लिए जमीन बेचकर धन जुटाने की योजना बनाए थे, लेकिन रोक...