रामपुर, मई 9 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय निस्वी में शुक्रवार को बेसिक विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर यूपी बोर्ड में हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद में टॉप करने वाली छात्रा कनिष्का को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ,खण्ड शिक्षा अधिकारी मिलक बबीता सिंह और निस्वी विद्यालय प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पांडेय ने साईकिल एंव स्टेशनरी देकर छात्रा को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बेसिक के बदलते स्वरूप में शिक्षकों अभिभावकों के प्रयासों की प्रशंसा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने मिलक ने कनिष्का और अन्य बेसिक की मेधाओं के लिए शिक्षकों के निरंतर निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की। पीलीभीत से एनएमएमएसई के पुरोधा राज्य शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त संतोष खरे ने विद्यालय के शैक्षिक प्रयासों की प्रशंसा की। इस ...