बगहा, मई 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सिकटा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक वद्यिालय धनकुटवा में नामांकन के दौरान अवैध वसूली, रसीद नहीं देने तथा छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शक्षिा अभियान गार्गी कुमारी ने प्रखंड शक्षिा पदाधिकारी सिकटा को मामले की जांच कर तीन दिनों के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का नर्दिेश दिया है। डीपीओ ने बताया कि छात्रों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच का नर्दिेश दिया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि वद्यिालय में नर्धिारित 340 रुपये शुल्क के बदले 550 रुपये वसूले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हाई स्कूल धनकुटवा के प्रधानाध्यापक व कंप्यूटर शक्षिक पर जांच के आदेश साथ ही नामांकन के बाद छात्रों को रसीद भी नहीं दी जाती है। रसीद मांगने पर प्रधानाध्या...