हजारीबाग, फरवरी 3 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव हाई स्कूल के 1996 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य एलुमनाई सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन बुढ़वा महादेव डुमारो में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1996 बैच के पूर्व छात्रों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। शुभारंभ पटना आस्था रिब्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ उमाशंकर सिन्हा, मुखिया रंजीत कुमार तथा 1996 बैच के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता संजय सिंह एवं डॉ उमाशंकर सिन्हा ने 1996 बैच के सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बैच कई महान व्यक्तित्वों को समाज को देने वाला गौरवशाली बैच रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया, जीवन के अनुभवों, ...