मधुबनी, अप्रैल 4 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के मध्य विद्यालयों में हाई स्कूल के शिक्षक पढ़ायेंगे। अब शिक्षक के अभाव में मिडिल स्कूलों में पठन पाठन बाधित नहीं होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन ने कार्यालय आदेश निकाल कर माध्यमिक अध्यापक/ शिक्षक को वर्ग 6 से 8 तक की कक्षाओं में एकेडमिक सपोर्ट करने को कहा है। उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं उसमें कार्यरत माध्यमिक अध्यापकों/ शिक्षकों को निर्देशित किया है कि एक ही परिसर में संचालित मध्य विद्यालय, जहां शिक्षक की कमी है के एच एम से समन्वय स्थापित कर मिडिल स्कूल के के कक्षा संचालन में सहयोग देना सुनिश्चित करें। बीईओ ने एकेडमिक सपोर्ट नहीं करने पर सम्बन्धित शिक्षकों को चिन्हित कर आवश्यक अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित कर द...