काशीपुर, फरवरी 24 -- काशीपुर। मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी परिषद की हाई स्कूल हिन्दी की परीक्षा संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू ने बताया कि पंजीकृत परीक्षार्थी 3092 थे, लेकिन परीक्षार्थी उपस्थित 2989 रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थी 102 थे। वहीं इंटरमीडिएट में हिन्दुस्तानी संगीत गायन परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत परीक्षार्थी 20 थे, लेकिन एक छात्रा अनुपस्थित रहीं। बताया कि सभी 16 केदो में परीक्षाएं हुई। इंटरमीडिएट हिन्दुस्तानी संगीत गायन की परीक्षा गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...