हमीरपुर, दिसम्बर 16 -- मौदहा। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव निवासी हाई स्कूल की एक छात्रा ने सुनसान घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़ोरी निवासी 15वर्षीय नेहा पुत्री राकेश उर्फ बाबू लाल निषाद मौदहा कस्बा के नेशनल इंटर कालेज में हाई स्कूल की छात्रा थी। इसके माता पिता सुबह मेहनत मजदूरी के लिए गए थे। सुनसान घर पाकर नेहा ने फांसी लगा ली। घर लौटे पिता ने पुत्री को फांसी के फंदे से उतार कर मौदहा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...