बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। शिक्षा विभाग के तहत संचालित इस योजना के अंतर्गत जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को हाइजीन किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसे महिला सशक्तीकरण और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस किट में सात प्रकार के आइटम रहेंगे। इनमें तौलिया, सेनिटरी पैड, बैग, सेनिटाइजर, हैंडवाश, कॉटन व एक पुस्तिका रहेगी। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 261 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं के लिए हाइजीन किट उपलब्ध कराई गई है। इन किटों में स्वच्छता से संबंधित आवश्यक सामग्री के साथ एक जानकारीपरक पुस्तिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.