चंदौली, अप्रैल 26 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रईयां गांव की प्रतिभाशाली छात्रा दीपशिखा यादव पुत्री अरुण यादव को हाईस्कूल परीक्षा में चंदौली जिले में 95.33 प्रतिशत लाकर चौथा स्थान प्राप्त करने पर रविवार को ग्राम प्रधान सुरेश सोनकर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान ने प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भेंट की। दीपशिखा के पिता बिहार में सरकारी अध्यापक है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश सोनकर ने कहा कि दीपशिखा ने न केवल अपने विद्यालय बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि गांव के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में गांव का कोई भी छात्र या छात्रा यदि जिले में स्थान प्राप्त करेगा, तो उसे उनकी ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। दीपशिखा के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। इस अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.