बागपत, अप्रैल 24 -- बिनौली। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा मे शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रधानाचार्या मनीषा मिश्रा ने बताया कि कॉलेज का यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाई स्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन के लिए समारोह आयोजित किया गया है। कॉलेज में कक्षा बारहवीं तथा हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं एवं छात्रों का फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर ससम्मान अभिनन्दन किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा बारहवीं (विज्ञान वर्ग) में वंदना ने 82% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में स्कूल टॉपर फैजुल रहमान को मिला स्कूटी का उपहार द्वितीय स्...