सीवान, अप्रैल 3 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह और बीडीओ नवनीत नमन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास छात्र और छात्राओं को शिक्षकों और अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। बीडीओ नवनीत नमन ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य के निर्माण में इन बच्चों का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने सभी बच्चों से आगे की पढ़ाई में निरंतर एकाग्रता लक्ष्य की प्राप्ति और कठिन परिश्रम करने का मंत्र दिया। वहीं मौजूद शिक्षकों ने भी छात्रों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं को मेडल, कॉपी, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ग...