शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार को जिले में पूरी तरह समाप्त हो गया। अब छात्रों की नजर बोर्ड रिजल्ट पर टिकी हुई है। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हुआ था और जिले के छह केंद्रों पर शुक्रवार को इसका कार्य पूरा किया गया। उच्च अधिकारियों के अनुसार हाई स्कूल की दो लाख 77 हजार 594 और इंटरमीडिएट की एक लाख 57 हजार 342 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सफलता पूर्वक किया गया। जिले के मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षक और अधिकारियों ने मेहनत कर मूल्यांकन पूरा किया। अब छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता रिजल्ट कार्ड पर नजर है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि तय समय पर परिणाम की आधिकारिक घोषणा उच्च अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.