सिमडेगा, मई 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जनगणना-2027 के तहत प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूलों में स्वगणना सह जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। एसएस पल्स 2 कोलेबिरा में कैंप के दौरान छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जनगणना के महत्व और स्वगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। जनगणना कर्मियों द्वारा मोबाइल एप एवं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वगणना करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रखंड प्रशासन के द्वारा बताया गया कि आयोजित कैंप में कुल 82 लोगों ने सफलतापूर्वक अपनी स्वगणना दर्ज कराई। इस दौरान लोगों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें सही जानकारी भरने के लिए प्रेरित किया गया। बीडीओ अनूप कच्छप ने कहा कि स्कूलों में जागरूकता कैंप लगाने का उद्देश्य युवाओं को जनगणना से जोड़ना है। ताकि वे अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक कर सकें...