बलरामपुर, जून 30 -- तुलसीपुर के नई बाजार स्थित पुरवा वार्ड में अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। नगर के अब्दुल्ला के घर टीवी, पंखा सहित अन्य सामान जल गया, जबकि तुलसीपुर नर्सिंग होम में भी कई विद्युत उपकरण प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी इसी प्रकार हाई वोल्टेज आने से कई उपकरण खराब हुए थे, लेकिन विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त उपकरणों का मुआवजा देने और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। वहीं विभाग का कहना है कि बारिश और गर्मी के कारण तारों के आपस में चिपकने से समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे तत्काल ठीक कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली बनी सबसे बड़ी मुसीबत, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा बावजूद इसके लोग भविष्य में ऐसी घटनाओं...