मुंगेर, मार्च 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बंगाली दुर्गा स्थान के पास हाई वोल्टेज विद्युत तार ठीक करने के दौरान एक रेलकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तुरंत रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल रेलकर्मी खतरे से बाहर है। घायल रेलकर्मी की पहचान विद्युत विभाग के टोन सप्लाई टेक्नीशियन सुदर्शन राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे ड्यूटी के दौरान बंगाली दुर्गा स्थान के पास लगे हाई वोल्टेज पोल में आए फॉल्ट को ठीक करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज करंट का झटका लग गया, जिससे वह मूर्छित होकर नीचे गिर पड़े और उनके शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उठाकर रेल अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.