हरदोई, अप्रैल 2 -- बेनीगंज। विद्युत उपकेंद्र बेनीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ममरेजपुर के गांव शाहपुर में 11000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन को मकानों के ऊपर से निकाले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने संडीला के विद्युत अभियंता को ज्ञापन देकर लाइन को गांव के बाहर से निकालने की मांग उठाई है। प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, रामखेलावन, शिवकुमार गुप्ता और संजय मनोहर ने मांग की कि उक्त लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाकर गांव के बाहर से निकाला जाए। वहीं भारतीय किसान यूनियन (अवध) के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य नहीं रोका गया तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आरोप है कि ठेकेदार द्...