संभल, फरवरी 2 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में सोमवार को एक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहा आठ वर्षीय मासूम हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि अरविन्द का सबसे छोटा पुत्र नवनीत छत पर खेल रहा था, तभी वहां बंदर आ गए। बंदरों को भगाने के लिए उसका चाचा राजेश डंडा लेकर छत पर पहुंचे। इसी दौरान डंडा छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से छू गया, जिससे चाचा और भतीजा दोनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगने से उसके हाथ की उंगलियां फट गईं और चेहरा बुरी तरह झुलस गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे बबराला के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाई वोल्टेज लाइन गांव के बाहर स्थित एक नलकूप तक जाती है, जो पिछले दस वर्षों से बंद...