मेरठ, जून 7 -- टीपीनगर क्षेत्र में एक अस्पताल पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही काफी ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफिल अहमद (27 वर्ष) पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना मीरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर अपने साथियों के साथ कई दिनों से जीसी खोखर चिल्ड्रन केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल के फ्रंट एलिवेशन पर एल्यूमिनियम प्लेट लगाने का कार्य कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे काम के दौरान वह अस्पताल के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा करंट लगते ही सैफिल झुलस गया और संतुलन बिगड़ने से ऊंचाई से नीचे आ गिरा। लोगों ने उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पहुंचकर...