हाई वोल्टेज तार गिरने से 15 बीघा अरहर की फसल जली
सोनभद्र, मार्च 19 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार दोपहर हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 15 बीघा से अधिक अरहर की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित जियो व चंद्रमुखी पेट्रोल पंप के पीछे की बताई जा रही है। आग की चपेट में मोहम्मद पंजतन, अजय गुप्ता और संजय गुप्ता के खेत आ गए। ग्रामीणों ने खेत में आग लगने की सूचना किसानों को दी। जब तक किसान मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। तत्काल बभनी सब-स्टेशन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और 112 पर भी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.