दुमका, अप्रैल 29 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत कुशपहाड़ी-सरायदहा मार्ग में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बाराती बस पर सवार करीब 10 बाराती झुलस गए है। बस के अंदर बैठे सभी बाराती सुरक्षित है। करीब दस बाराती बस की छत पर बैठे हुए थे। बस पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना अन्तर्गत बसकुंडी गांव से रानेश्वर के भुस्कीपहाड़ी जा रही थी। उक्त बस में काफी संख्या में बाराती बैठे हुए थे। करीब 10 से 12 बाराती बस की छत पर बैठ गए थे। इनमें से कई बैंड-पार्टी के सदस्य भी थे। बस शिकारीपाड़ा के कुशपहाड़ी-सरायदहा गांव से होते हुए रानेश्वर के भुस्कीपहाड़ी जा रही थी। यह भी पढ़ें- हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बाराती बस पर सवार दर्जनों यात्री घायल शिकारीपाड़ा के सरायदहा गांव के पास 11 हजार केवीए के तार की चपेट में बस के छत के ऊपर बैठे स...