पटना, अप्रैल 3 -- Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। बिहार राज्य महिला आयोग का दफ्तर दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा, जहाँ प्यार, तकरार और फिर अंत में मिलन का जबरदस्त 'क्लाइमेक्स' देखने को मिला। भारी विरोध और हंगामे के बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सबके सामने सिंदूर भर दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि सुरक्षा के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा।किराएदार से हो गया प्यार जानकारी के मुताबिक, खाजेकला निवासी रौशन कुमार और संपतचक की विजया शेखर के बीच करीब ढाई साल पहले प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। विजया, रौशन के घर में बतौर किराएदार रहने आई थी, वहीं दोनों का दिल मिल गया। दोनों ने जुलाई 2025 में छिपकर कोर्ट मैरिज भी कर ली थी, लेकिन लड़के का परिवार इस ...