कानपुर, दिसम्बर 18 -- भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास कानपुर-झांसी हाई-वे पर बुधवार रात में कोहरे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुठौंद जालौन का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचनापर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसको सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। ग्राम नवासी थाना कठौंद जिला जालौन निवासी बत्तीस वर्षीय विमल सिंह खेती किसानी करते हैं। उनके पिता निर्भय सिंह रनियां की एक में फैक्ट्री में काम कररते हैं। बुधवार को वह अपने पिता का स्वस्थ्य खराब होने की सूचना पर रनियां आया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घ...