कुशीनगर, जनवरी 28 -- कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे से होकर गुजरने वाले फोरलेन पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण कार्य के नाम पर दोनों तरफ के सर्विस रोड को तोड़कर केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है, क्योंकि सड़क पर बिखरी गिट्टियां किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। वहीं उससे उड़ने वाले धूल से अगल बगल के दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर क्षेत्रीय लोगों की मांग पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। लोगों का कहना है कि निर्माण के नाम पर ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के बाद दोनों तरफ का सर्विस लेन तोड़कर गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। ऐसे में सर्विस रोड पर आने जाने वाले दोप...