गाजीपुर, मार्च 20 -- देवकली। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर शुक्रवार को दो दिवसीय एएनएम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 'हाई रिस्क प्रेग्नेंसी' (उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) की पहचान और प्रबंधन पर केंद्रित है। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने इसके संबंद्ध जानकारी दी। ब्लाक प्रबंधक ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम के लक्षणों की समय पर पहचान करना और उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना है। ​प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके सरोज ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान होने वाले जोखिम मातृ मृत्यु का एक बड़ा कारण होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाने के लिए समय रहते जोखिम की पहचान अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य ही क्षेत्र में...