कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चंदवारा प्रखंड के एक चिन्हित हाई रिस्क गांव में शुक्रवार को विशेष टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी रोग की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान चिन्हित सभी लोगों की 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग की गई। वहीं मोबाइल एक्स-रे यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।इन यह भी पढ़ें- टीबी शिविर में 80 लोगों की स्क्रीनिंग बातों को नहीं करें नजरअंदाजस्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति...