गुमला, अगस्त 12 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करेगा। बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण, कुपोषण, एनीमिया और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: 25 लाख से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के राशन कार्ड की होगी जांच: डीसीबैठक की समीक्षा बैठक में डीडीसी अनिमेष रंजन भी मौजूद थे।बैठक में एएनसी जांच और संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गई। कामडारा में प्रथम तिमाही के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच की संख्या पिछले माह की तुलना में कम पाई गई। इस पर डीसी ने संबंध...