प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जा रहा है। रेलवे ने गुरुवार को जीएम नरेश पाल के निर्देशन व मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के यार्ड में निगरानी के लिए 20 मीटर ऊंचे हाई मास्ट पर एआई से लैस अधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इन कैमरों में उच्च गुणवत्ता वाला फुल एचडी रेजोल्यूशन और प्रोग्रेसिव स्कैन सेंसर है। जिससे दूर की वस्तुओं को भी स्पष्ट देखा जा सकता है। यह कैमरा चारों दिशाओं 360deg घूमने में सक्षम है। इसमें मोशन डिटेक्शन, वीडियो टैम्परिंग और अलार्म इनपुट जैसी स्मार्ट सुविधाएं मौजूद हैं। इससे ट्रैक, लाइनों, लोकोमोटिव बर्थिंग क्षेत्रों और रखरखाव क्षेत्रों की चौबीसों घंटे लाइव निगरानी संभव हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...